Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बुलेट चलाने का शौक 12 वीं की छात्रा पर पड़ा भारी, एक की मौत, दूसरी घायल

देहरादून में स्कूली छात्रा को बुलेट चलाने का शौक जान पर भारी पड़ गया। बुलेट एक पेड़ से जा टकराई। इससे एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरी का उपचार चल रहा है।

देहरादून में स्कूली छात्रा को बुलेट चलाने का शौक जान पर भारी पड़ गया। बुलेट एक पेड़ से जा टकराई। इससे एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरी का उपचार चल रहा है। दोनों छात्राएं विकासनगर क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालीपुर में 12 वीं कक्षा की बताई गई।
विकासनगर पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम चार बजे सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल बुलेट रामपुर मंडी के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक बुलेट मोटर साइकिल सड़क किनारे झाड़ियों में पेड़ के पास पड़ी है। इसके पास दो लड़कियों में एक घायल अवस्था में तथा दूसरी बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली।
दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए हर्बटपुर स्थित लेमन अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने सोनिया (16 वर्ष) पुत्री महेंद्र सिंह निवासी ढकरानी थाना विकास नगर को मृत घोषित कर दिया। दूसरी छात्रा संजना (17 वर्ष) पुत्री नरेश कुमार निवासी रामबाग हरबर्टपुर थाना विकासनगर देहरादून का इलाज चल रहा है।
बताया गया कि स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के समय सोनिया ने एक परिचित की बुलेट देखकर चलाने की इच्छा जाहिर की। इस पर उसने संजना को पीछे बैठा दिया। उसने कहा कि वे कुछ दूर एक चक्कर मारकर वापस आ जाएंगे। कॉलेज से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे वे हादसे की शिकार हो गईं।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।