Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने आपदा की घड़ी में टिहरी महोत्सव पर उठाए सवाल

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष रजिया बेग ने टिहरी महोत्सव का मुख्यमंत्री की ओर से किए गए उद्घाटन पर नाराजगी जताई।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष रजिया बेग ने टिहरी महोत्सव का मुख्यमंत्री की ओर से किए गए उद्घाटन पर नाराजगी जताई। एक बयान में उन्होंने चमोली में आई आपदा के बीच में टिहरी महोत्सव के आयोजन पर सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की इस आपदा की घड़ी में टिहरी महोत्सव के आयोजन और मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की कड़ी निन्दा करती है।
आप उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा के समय टिहरी महोत्सव का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री वहां पहुंच रहे हैं, जो कि बेहद निराशाजनक है। एक तरफ अभी भी कई लाशें हैं जो मलबे में दबी हैं। जहां पिछले 10 दिन से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। लापता लोगों के परिजन परेशान हैं। अपनों की तलाश में लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री टिहरी महोत्सव के उद्घाटन में व्यस्त होकर तमाम घोषणाएं कर रहे हैं। जो बेहद शर्मनाक है।
आप उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा के दौरान संवेदनहीन हो चुके हैं। वह आपदा में मारे लोगों के परिवार का दर्द दरकिनार करते हुए उद्घाटन और घोषणाओं पर लग गए। जो सरकार की आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदहीनता को दिखाता है। आप उपाध्यक्ष ने आपदा में मारे लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री से अपील की है कि ऐसे समय इस तरह के आयोजन से राज्य को दूरियां बनानी चाहिए। ताकि आपदा पीडितों के परिवारों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय मुख्यमंत्री से ये उम्मीद की थी कि कम से कम इस आयोजन को वह तत्काल रुप से कैंसिल कर देते। जिस तरह से टिहरी महोत्सव और उसका आगाज मुख्यमंत्री ने किया है वह आपदा और आपदा प्रभावित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। एक तरफ आपदा में प्रभावित लोगों के मृत शरीर अभी तक सरकार मलबे से नहीं निकाल पाई है, वहीं दूसरी तरफ सरकार इस तरह का आयोजन कर आपदा प्रभावितों के साथ मजाक कर रही है। इसकी आम आदमी पार्टी कड़ी निंदा करती है।