Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 1, 2026

विधानसभा चुनाव 2027, यूकेडी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी में टिकट की दावेदारी की जा रही है। वहीं, स्थानीय राजनीतिक दल उत्तराखंड क्रांति दल यानी UKD ने कुछ कदम आगे बढ़कर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उक्रांद ने फाइव लेयर सिस्टम के तहत पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, अल्मोड़ा के द्वाराहाट से पुष्प त्रिपाठी, टिहरी के देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को टिकट दिया गया है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर से दिनेश कुजवाल और राजपुर सीट से देव चंद उत्तराखंडी चुनाव लड़ेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अल्मोड़ा जिले के सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत और बागेश्वर जिले के कपकोट से वरुण चंदोला को प्रत्याशी बनाया गया है। उधमसिंह नगर के काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती और नैनीताल जिले के रामनगर से भुवन चंद्र को टिकट मिला है। देहरादून कैंट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेन्द्र सिंह नेगी और हरिद्वार के खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल को मैदान में उतारा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं, टिहरी जिले की धनोल्टी विधानसभा से चंदन सिंह राणा UKD के प्रत्याशी होंगे। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा है कि प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।