Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 1, 2026

ग्राफिक एरा में फूड टेक्नोलॉजी और न्यूट्रिशन क्षेत्र में करियर पर सत्र

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में न्यूट्रीशन क्षेत्र में करियर के अवसरों पर विशेष काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को फूड टेक्नोलॉजी, न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के अवसरों की जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समापन सत्र में मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम की जनरल मैनेजर एवं चीफ डायटीशियन डॉ. संध्या पांडे ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के उपचार में क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। मरीज की बीमारी, स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जरूरतों के अनुसार डाइट प्लान तैयार करना, पोषण संबंधी कमियों की पहचान करना और रिकवरी के दौरान उचित पोषण सुनिश्चित करना इस क्षेत्र की प्रमुख जिम्मेदारियां हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों के लिए ग्रुप डिस्कशन और मॉक इंटरव्यू आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ विनोद कुमार, डॉ बिंदु नाइक, डॉ सलोनी, डॉ अंकिता, डॉ कृष्णा आयुष शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।