ग्राफिक एरा में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया दशहरा, 50 फीट ऊंचे रावण का दहन

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारों के बीच 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। जैसे ही 50 फिट ऊँचे रावण का पुतला आग की लपटों में समाया, पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। रावण दहन के बाद आयोजित भजन संध्या में पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने रावण का पुतला तैयार करने वाली ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की पेपरटेकी टीम और रंगमंच को 51,000 रुपये का पुरस्कार दिया । कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



