Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

मुरादाबाद आगरा हाइवे पर ट्रक और बस की टक्कर में दस की मौत, 15 घायल

मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर ट्रक और बस की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई है। करीब 15 लोग घायल हैं।

मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर ट्रक और बस की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई है। करीब 15 लोग घायल हैं। कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है। उन्हें मुरादाबाद के बाहर के अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा शनिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे थाना कुंदरकी इलाके के हुसैनपुर पुलिया पर हुआ है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार और घायलों को आर्थिक मदद की घोषणा की।
मुरादाबाद के एसएसपी ने कहा है कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। तीन गाड़ियों में जोरदार टक्कर हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह दुर्घटना ओवर टेकिंग की वजह से हुई।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। यूपी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को जल्द से जल्द बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाएं।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।