Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 1, 2026

नीट पीजी 2026 में हिम्स जौलीग्रांट के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के एमबीबीएस विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नीट पीजी-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों ने शानदार रैंक हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और चिकित्सा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिम्स जौलीग्रांट के विद्यार्थियों में रिशु तिवारी, आयुषी कुकरेती, अनन्या खुल्लर, मानिकादित्य नेगी व मान्या सक्सेना सहित कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट रैंक हासिल की। इन विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन संस्थान में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, नियमित अकादमिक मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

हिम्स जौलीग्रांट के प्रिसिंपल डॉ.रेनू धस्माना ने नीट-पीजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हिम्स के विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नीट-पीजी में विद्यार्थियों की सफलता हमारे शिक्षकों के समर्पण और संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण का भी प्रमाण है। सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और सेवाओं के माध्यम से समाज और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. रेनू धस्माना ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को विशेषज्ञ डॉक्टर बनाना नहीं, बल्कि उन्हें कुशल, संवेदनशील और समाज के प्रति उत्तरदायी चिकित्सक के रूप में तैयार करना है। हिम्स में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और मरीजों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।