सीएम धामी ने किया देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉफेस्टिवल एवं साइंस एंड टेक्नोलॉप्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सात सितंबर को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित हिमालय दिवस के अवसर पर राज्य भर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लोकप्रियकरण के लिए आयोजित होने वाले पांच कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यूकॉस्ट, हेस्को तथा यूटीयू की ओर से आयोजित हिमालयन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया, उनमें 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉफेस्टिवल, साइंस एंड टेक्नोलॉप्रीमियर लीग, सीमांत बाल विज्ञान कांग्रेस, ज्ञानोत्कर्ष तथा 21वीं उत्तराखंड राज्य साइंस कॉन्फ्रेंस प्रमुख है। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान लोकप्रियकरण पत्रिका “विज्ञान संप्रेषण” के 5वें वार्षिकांक का भी विमोचन शामिल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय, पद्मभूषण से सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ अनिल जोशी, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ तृप्ता ठाकुर, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत, यूटीयू के कुलसचिव डॉ राजेश उपाध्याय, यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ डीपी उनियाल, डीआइएसटीएफ के आयोजन सचिव डॉ कुँवर राज अस्थाना सहित बड़ी संख्या में वैज्ञानिक, अध्यापक, छात्र एवं महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद ठाकुर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश उपाध्याय ने दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



