Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 24, 2026

फुलोई थौलू मेले में पौराणिक परंपरा का दिव्य समागम, उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व विधायक विजयपाल ने किया प्रतिभाग

उत्तरकाशी जिले में बाड़ागड्डी क्षेत्र के मुस्टिकसौड़ में क्षेत्राधिपति हरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित पौराणिक दूधगाड़ू ‘फुलोई थौलू’ मेले में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रतिभाग कर क्षेत्र की समृद्ध लोक आस्था एवं पौराणिक परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने हरि महाराज, हुणेश्वर भगवान, नागराजा देवता एवं माता खंडद्वारी के दर्शन कर क्षेत्र एवं समस्त जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की मंगलकामना की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मेले में भगवान के दिव्य दुग्धाभिषेक तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों से श्रद्धापूर्वक लाए गए देव पुष्पों से की गई विशेष पूजा-अर्चना आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। सदियों से चली आ रही यह अनूठी परंपरा देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक है, जो आज भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का कार्य कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर गंगोत्री क्षेत्र से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि देवभूमि की पहचान केवल उसके हिमालय और प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि यहां की जीवंत लोक परंपराओं, देवी-देवताओं के प्रति अटूट आस्था और सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत से भी है। ऐसी पौराणिक परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भगवान हरि महाराज जी से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने तथा समस्त जनमानस पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।

नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।