Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

केंद्रीय ट्रेड यूनियंस व संयुक्त किसान मोर्चा के जेल भरो आंदोलन में सीटू भी करेगी हिस्सेदारी

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध यूनियनें 10 अगस्त 2026 के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन में भागीदारी करेगी। इस आंदोलन का आह्वान केंद्रीय ट्रेड यूनियंस व संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है। सीटू से संबद्ध यूनियनों की बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में सीटू की विभिन्न यूनियनों की बैठकों में यह निर्णय लिया कि देहरादून में सीटू भी इस आंदोलन में बढ़चढ़कर भागीदारी करेगी। सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए सीटू से संबद्ध यूनियनों की बैठकों का दौर जारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि जेलभरो आंदोलन में सीटू, एटक, इंटक, किसान सभा आदि संगठन हिस्सेदारी करेंगे। 10 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे देहरादून के गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।