राष्ट्रमंडल खेल की पदक विजेता देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा का उत्तराखंड कांग्रेस ने किया सम्मान
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो की महिला 63 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा को उरत्तराखंड कांग्रेस की ओर से सम्मानित किया गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर एवं अन्य नेताओं ने उन्हें देहरादून में डिफेंस कॉलोनी स्थित निवास पर शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि उन्नति शर्मा की उपलब्धि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता राज्य की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएँ और हर स्तर पर प्रोत्साहन उपलब्ध कराना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उत्तराखंड की प्रतिभाओं को उचित अवसर मिलें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूपिंदर नेगी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्नति शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए अनेक पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



