Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

अब उत्तराखंड में डरा रही बारिश, सड़कें हो रही हैं अवरुद्ध, देहरादून में गर्मी से मिली राहत, पांच दिन का अलर्ट

जुलाई माह में लगातार बारिश के बजाय कुछ घंटों की बारिश ही उत्तराखंड के लोगों को डरा रही है। अब हर दिन राजधानी देहरादून सहित राज्यभर के जिलों में कुछ घंटों तक झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, बारिश के दौरान तेज हवाएं ज्यादा नहीं चलने से नुकसान कम हो रहा है। फिर भी अब संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन के चलते सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। रास्तों को सुचारु करने के लिए सरकारी एजेंसियां भी लगातार काम कर रही हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-134) पर सियानाचट्टी के पास सड़क पर मलबा एवं पत्थर आने के कारण यातायात बाधित है। मार्ग को सुचारु करने हेतु संबंधित एजेंसी द्वारा मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं कुमाऊं के टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग भी भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हो गया है। यदि मौसम की बात की जाए तो आज गुरुवार आठ जुलाई को राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सों में रुक रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट है और गर्मी से राहत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज गुरुवार आठ जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक राज्यभर के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बौछार के साथ हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से अत्यंत कम और कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक रहा। पर्वतीय क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने आठ जुलाई के लिए राज्य के जिलों के लिए कहीं कहीं भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। नौ जुलाई के लिए देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत जिले के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 10 से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

बरतें सावधानी
मौसम विभाग की ओर से भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्र में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नदी, नालों के समीप रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर रहने, पर्वतारोहण अभियान को रोकने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान बिजली उपकरणों से दूर रहने, उन्हें छूने से परहेज करने को भी कहा गया है। वाहन चलाते हुए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि भूस्खलन क्षेत्र को बारिश के दौरान पार करने से परहेज बरतें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज गुरुवार आठ जुलाई की दोपहर 12 बजे तक देहरादून का तापमान आज की अधिकतम सीमा 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इससे न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। नौ से 15 जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 25, 26, 29, 31, 32, 31, 30 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान नौ जुलाई को 23 डिग्री, 10 से 15 जुलाई तक 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।