Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 3, 2026

उत्तराखंड में हर दिन होगी झमाझम बारिश, तीन दिन बाद देहरादून का गिरेगा तापमान, जानिए मौसम पूर्वानुमान

मानसून के आगमन के साथ ही देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड राज्य में बारिश का दौर चल रहा है। कुछ कुछ घंटे के अंतराल में झमाझम बारिश हो रही है। इससे बहुत ज्यादा गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि, एक बार फिर से अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा रही है। तीन दिन के बाद तापमान फिर से गिरने की उम्मीद है। फिलहाल राजधानी देहरादून सहित राज्यभर के कई क्षेत्र में रातभर बारिश होती रही। आज शुक्रवार तीन जुलाई की सुबह से बारिश थमी हुई है। हालांकि, कहीं बादल तो कहीं धूप भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज शुक्रवार तीन जुलाई से लेकर नौ जुलाई तक राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य रहा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में सामान्य से कम रहा। फिलहाल गर्मी से हल्की राहत है। आने वाले दिनों में और राहत मिलने की उम्मीद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन से सात जुलाई तक के लिए राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने, बिजली के उपकरणों को ना छूने की सलाह दी गई है। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन, नदी नालों का जल प्रवाह बढ़ने की संभावना के चलते लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह भी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
तीन जुलाई की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। चार से 10 जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 31, 29, 29, 27, 27, 29 डिग्री रह सकता है। इसि दौरान न्यूनतम तापमान 26, 25, 25, 24, 24, 24, 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 10 जुलाई तक देहरादून में हर दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश के दौर भी चलते रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।