Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2, 2026

उत्तराखंड में जोर पकड़ने लगी है मानसून की बारिश, पांच दिन का अलर्ट गर्मी से राहत, जानिए मौसम पूर्वानुमान

एक दिन पहले यानी एक जुलाई को पूरे उत्तराखंड राज्य में दक्षिण पश्चिम पहुंच गया। इसके साथ ही मानसून की बारिश भी जोर पकड़ने लगी है। एक जुलाई से ही देहरादून सहित राज्यभर के जिलों में बारिश ने जो रफ्तार पकड़ी वह आज गुरुवार दो जुलाई को भी जारी है। कुछ कुछ घंटों के अंतराल में हो रही जोरदार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, इस साल ज्यादा गर्मी अभी तक नहीं पड़ी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज दो जुलाई 2026 से लेकर आठ जुलाई तक राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ संभावित है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम से लेकर अत्यंत कम रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलनी स्वाभाविक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने दो जुलाई के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर, तीन जुलाई के लिए नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में भारी बारिश और अति तीव्र बारिश के दौर का येलो अलर्ट है। साथ ही आकाशीय बिजली भी चमकने की संभावना है। चार से छह जुलाई तक राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पर्वतीय जिलों में भूस्खलन, नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कल से बढ़ेगा देहरादून का तापमान
आज गुरुवार दो जुलाई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। तीन से नौ जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 31, 31, 31, 28, 27, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26, 26, 26, 25, 24, 24, 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान हर दिन देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।