Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2, 2026

देहरादून मंडल ने 158 यूनिट रक्तदान के साथ मनाया एआईआईइए का 76 वां स्थापना दिवस

भारतीय जीवन बीमा निगम की कर्मचारी यूनियन एआईआईइए के प्लेटिनम जुबली वर्ष पूर्ण होने और 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज देहरादून मंडल की विभिन्न शाखाओं में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, नई टिहरी, कोटद्वार, विकासनगर, देहरादून में सीएबी, पी एन्ड जीएस एवं अन्य तीन शाखाओं ने हिस्सा लिया। इन शिविरों में कुल मिलाकर 158 यूनिट रक्तदान हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रक्तदान शिविर का केंद्रीय कार्यक्रम एलआईसी की शाखा एक देहरादून में आयोजित हुआ। इस अवसर पर देहरादून मंडल के महासचिव नंदलाल शर्मा ने बताया बीमा उद्योग के कर्मचारियों के हकों के लिए संगठन 1951 में अस्तित्व में आया और बीमा उद्योग के राष्ट्रीयकरण के लिये संघर्ष किया। इसके चलते 1956 में निगम राष्ट्रीयकृत हुआ। बीमा उद्योग की चुनौतियों के साथ देश के तमाम सामाजिक सरोकारों में संगठन हमेशा अग्रणी रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसपी पंत ने संगठन को उनके प्लेटिनम जुबली की शुभकामनाएं देते हुए उसके निगम के हित मे सतत रक्तदान शिविर के रूप में सामाजिक कार्य के लिए सराहना की। शिविर के विशिष्ट अतिथि राज्य बाल कल्याण पारिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष और रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने कहा कि रक्तदान की संस्कृति विकसित किये जाने की जरुरत है। इसलिए समाज के हर हिस्से में इस तरह के आयोजन स्वागत योग्य है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि इस क्रम में वह अब तक 145 रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके हैं और वो सभी लोगों से इस सामाजिक कार्य में भागीदारी का आह्वान कर रहे है । इस अवसर पर मदन सिंह पंवार, आशीष राठौर, अरुण कैंथोला, अमित चक्रवर्ती, सुबोध पुरोहित, आर.एस.तोमर, कैलाश खुकसाल, गीता जोशी, प्रेरणा जोशी, रजनी पोखरियाल, नीता बिष्ट, शांति रावत आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।