सीपीएम ने देहरादून की तीन विधानसभाओं में चुनाव लड़ने का किया दावा, राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है जनता के अनुकूल
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए देहरादून की राजपुर, सहसपुर तथा कैंट विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का दावा किया है। पार्टी की जिला बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता कमरूद्दीन ने की और संचालन जिलासचिव शिवप्रसाद देवली ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बैठक में वक्ताओं ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई। पार्टी का कहना है कि वर्तमान सरकार सांप्रदायिक तत्वों को संरक्षण दे रही है। इससे राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमलों में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में विकासनगर में हुई घटना तथा देहरादून शहर में एक के बाद एक कथित हिन्दुत्ववादी और साम्प्रदायिक तत्वों की ओर से मुस्लिम समुदाय के व्यवसायियों को दुकान न लगाने के लिए लगातार धमकाया जा रहा है। उनकी दुकानों में तोड़फोड़ के मामले सामने आ रहे हैं। इस पर भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का मूक बने रहना चिन्ताजनक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वक्ताओं ने कहा कि इन घटनाओं में अपराधियों को सत्ता का निरन्तर संरक्षण कानून व्यवस्था की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। झंडा मौहल्ला में मुस्लिम समुदाय की दुकान में तोड़फोड़ करने वाले खुलेआम पीड़ितों को धमकी दे रहे हैं। सीपीएम ने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पूर्णतः विफल है। यह स्थिति राज्य के संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। साथ ही आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित ने “लव जिहाद” और “लैंड जिहाद” जैसी अफवाहों के आधार पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की भी निंदा की। उन्होंने सरकार से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीपीएम ने चेतावनी दी कि यदि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, बुनायादी समस्याओं को हल नहीं किया गया तो पार्टी जनआंदोलन छेड़ेगी। चुनाव में इन मुद्दों को मुख्य रूप से उठाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बैठक में पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हेट स्पीच पर रोक लगाई जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में पार्टी के देहरादून सचिव अनंत आकाश, सचिवमंडल सदस्य लेखराज, भगवन्त पयाल, माला गुरूंग, पुरूषोत्तम बडोनी, कृष्ण गुनियाल, जिला कमेटी के शम्भूप्रसाद ममगाई, हिमांशु चौहान, सुधा देवली, एनएस पंवार, विनोद कुमार, रविंद्र नौडियाल, अर्जुन रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



