Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

ग्राफिक एरा में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा की ट्रेनिंग

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण, एआई और मूल्य केंद्रित शिक्षा से परिचित कराने के लिए फेवल्टी इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो गया है। इसके तहत आज गुरु दक्षता 2.0 के नाम से यह एफआईपी शुरू की गई। यह कार्यक्रम सात दिन तक चलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों को एआई एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए स्वयं को निरंतर अपडेटेड रखना होगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, नवाचार और जीवनोपयोगी कौशल विकसित कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर ने किया। कार्यक्रम में प्राइवेसी डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा और शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ भारती शर्मा ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।