Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 26, 2026

यात्रा अव्यवस्थाओं को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान हास्यास्पद, इसके लिए प्रशासन व प्रदेश सरकार जिम्मेदारः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड में चारधाम के साथ ही हेमकुंड यात्रा में अव्यवस्थाओं को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के बयान को कांग्रेस ने बेतुका और हास्यास्पद बताया। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी नेता के उस बयान पर जबरदस्त पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि चारधाम व हेमकुंड यात्रा में अव्यवस्थाओं व नागरिकों तथा यात्रियों में हो रहे टकराव के लिए कांग्रेस जिम्मेदार हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार जिम्मेदारियों से बच रही है। हर अव्यवस्था पर बीजेपी के नेता कांग्रेस को जिम्मेदार बताते रहे हैं। ऐसा इनका चरित्र है। ये भूतकाल की बात करते हैं। साथ ही भविष्य के सपने दिखाते हैं। इसके उलट वर्तमान में लोग कैसे खुशहाल रहें, इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है। अपनी कमियों को विपक्षी दलों में मढ़ना इनकी आदत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि बीजेपी के पूर्वज संगठन के लोग भी पहले जैसा झूठ बोलते आए थे, अब ये भी उसका अनुशरण कर रहे हैं। अब इंटरनेट का जमाना है। गोबर से कोरोना के इलाज का ज्ञान देने वालों के ज्ञान की सच्चाई को अब एक क्षण में ही लोग इंटरनेट के जरिये जान सकते हैं। कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि अब जनता पहले की तरह इतनी सीधी नहीं है कि वो सच ना जान सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि जिन भाजपाइयों को प्रदेश की जनता ने लगातार दूसरी बार प्रदेश की बागडोर सौंपी है, क्या उसे नहीं पता कि यात्रा की व्यवस्थाओं, यात्रा रूट पर यात्रियों को सुरक्षा, उनके रहने, भोजन व दर्शन के सुलभ इंतजाम के साथ ही स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और सद्भावना कायम रखने की जिम्मेदारी किसकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अव्यवस्थाओं व यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों के बीच हो रहे टकराव के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं, हकीकत यह है कि सरकार इन दोनों मामलों में फिसड्डी साबित हुई है। ऋषिकेश, कर्णप्रयाग व नगरासु को घटनाओं ने तो पूरे प्रदेश को शर्मशार कर दिया है। धस्माना ने कहा कि हुड़दंग करने वाले यात्रियों व पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का साहस भाजपा सरकार की पुलिस में नहीं है। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं के प्रति भी सरकार लापरवाह है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि बदनामी होने पर सरकारी पार्टी खिसयानी बिल्ली की तरह खंभा नोचने में लगी है। अपनी असफलताओं के लिए कांग्रेस पर तोहमत जड़ रही है। धस्माना ने कहा कि यह तो अच्छा हुआ कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी सरकार की नाकामियों के लिए पंडित नेहरू को जिम्मेदार नहीं ठहराया। क्योंकि ये वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास नहीं करते हैं। अब पूरे देशभर से इनके संगठनों और नेताओं के कारनामे हर दिन उजागर हो रहे हैं। ऐसे में ये ध्यान भटकाने के शेखचिल्ली प्रयास कर रहे हैं। जनता अब इनके जाल और इनकी चाल को समझ गई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed