आंदोलनकारी आश्रितों की मांगों को लेकर आयोजित धरने में कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने की भागीदारी, बोले-आंदोलनकारियों को बना दिया भिखारी
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य सरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने देहरादून में कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर दिए जा रहे धरने में शिरकत की। ये धरना राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वावधान में 15 जून को शुरू किया गया था। मुख्य मांगों में राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण लागू करने की मांग, आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण में नौकरशाही की ओर से किए छल के विरोध में है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के आश्रितों को दी जाने वाली नौकरी में की जा रही लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि उन्होंने आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष रहते हुए वर्ष 2016 में आंदोलनकारी आश्रितों के लिए दस फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की थी। अब करीब 11 वर्ष होने को हैं, लेकिन सरकार ने बहुत कम लोगों को इसमें नौकरी दिलाने का काम किया। यह सारा समय राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल का था। उन्होंने आरोप लगाया राज्य आंदोलनकारी को भाजपा सरकार ने भिखारी बना दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में लापरवाही ना बरते। अन्यथा 2027 के चुनाव में बीजेपी सरकार को जनता सबक सिखाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मंच के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार राज्य निर्माण की मूल भावना की लगातार अनदेखी कर रही है। बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसके प्रति सरकार गंभीर नहीं है। स्वास्थ्य शिक्षा के हालात बद से बदतर हो गए हैं। धरने पर बैठने वालों में नवीन नैथानी, अंबुज शर्मा, ललित भद्री, विपुल नौटियाल, इरशाद अहमद, विनोद असवाल समेत आदि शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


