Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 4, 2026

ग्राफिक एरा में फिनटेक और फाइनेंशियल एनालिटिक्स के नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू

ग्राफिक एरा में छात्रों को फिनटेक, फाइनेंशियल एनालिटिक्स और बिजनेस इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए दो नए शैक्षणिक कार्यक्रम बीबीए (फिनटेक) एवं बी. कॉम. (ऑनर्स) फाइनेंशियल एनालिटिक्स एंड बिजनेस इंटेलिजेंस शुरू होने जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) कंपनी के बीच छात्र छात्राओं को भविष्य की वित्तीय एवं व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने और उन्हें आधुनिक वित्तीय तकनीकों से परिचित कराने के लिए एमओयू किया गया। इस एमओयू के तहत ईवाई के सहयोग से ग्राफिक एरा में बीबीए (फिनटेक) एवं बी. कॉम. (ऑनर्स) फाइनेंशियल एनालिटिक्स एंड बिजनेस इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। जिससे छात्र छात्राओं को फिनटेक, फाइनेंशियल एनालिटिक्स, बिजनेस इंटेलिजेंस और उभरती वित्तीय तकनीकों का उद्योग आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

साथ ही उन्हें लाइव प्रोजेक्ट्स, केस स्टडी और व्यावहारिक शिक्षण के माध्यम से आधुनिक व्यावसायिक कौशल एवं उद्योग संबंधी विशेषज्ञता विकसित करने का अवसर मिलेगा। एमओयू पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा और अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी की ओर से कंपनी के निदेशक आनंद अखौरी ने हस्ताक्षर किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, बिज़नेस मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड डा. एन एस बोहरा, ईवाई कंपनी की सीनियर मैनेजर नेहा चावला टुटेजा, असिस्टेंट मैनेजर विकास खोसला के साथ डा. मनु शर्मा, सीए प्रीति शर्मा, हिमानी उप्रेती और रिया शर्मा मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *