Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 3, 2026

राहुल गांधी के कार्यक्रमों से भाजपा में बौखलाहट, पूर्व सैनिकों से संवाद कार्यक्रम से बेचैन: सूर्यकांत धस्माना

देश के नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी चार व पांच जून के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे से भाजपा में बौखलाहट है। आलम यह है कि भाजपा उनके उत्तराखंड आगमन पर ही सवाल उठा रही है और पूर्व सैनिकों से राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम के बारे में अनर्गल प्रलाप कर रही है। यह बात एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि भाजपा के एक नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी को पूर्व सैनिकों व सैनिकों की याद चुनाव की वजह से आ रही है। इन नेता जी को शायद यह नहीं पता कि पुलवामा हमले के बाद देहरादून आगमन पर राहुल गांधी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और शहीद मेजर विभूति ढौंढियाल के परिजनों से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। भाजपा राज में जो आतंकवादी हमले, चाहे वो पठानकोट, चाहे उड़ी, चाहे पुलवामा या पहलगाम हमले हों, राहुल गांधी ने हमेशा सरकार की विफलता पर सवाल उठाया ना कि सेना पर दोष मढ़ा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक जिम्मेदार विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने तत्काल सरकार को पूर्ण समर्थन दिया। परेशानी यह है कि भाजपा अपने को देश और सेना समझती है। जब राहुल गांधी देश की भाजपा सरकार की विफलता की बात करते हैं तो भाजपा अनर्गल प्रलाप कर इसे देश और सेना के साथ जोड़ देती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को देश की सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ी गलती करार दिया। उनका यह संकल्प है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना समाप्त कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राहुल गांधी की इस घोषणा से पूरे देश और विशेष रूप से उत्तराखंड के युवाओं में राहुल गांधी के प्रति आकर्षण बड़ा है। यह भाजपा के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *