Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 2, 2026

विशेष जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायतों के निर्माण का संकल्प

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से बालाजी सेवा संस्थान तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, देहरादून के सहयोग से ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी), श्यामपुर में “तंबाकू मुक्त पंचायत कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय को जागरूक करना था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आरएचटीसी श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीन हिम्स डॉ. ए. शरीफ ने ग्राम प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि हिम्स और सामुदायिक चिकित्सा विभाग तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायतों के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। डॉ. जयंती सेमवाल ने तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की, जबकि डॉ. शैली व्यास ने तंबाकू निवारण केंद्र की सेवाओं की जानकारी देते हुए तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए उपलब्ध परामर्श एवं सहायता सुविधाओं के बारे में बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. अभय श्रीवास्तव ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के विभिन्न प्रावधानों, उद्देश्यों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद सीएमओ कार्यालय की अर्चना उनियाल एवं रेखा उनियाल ने प्रतिभागियों को कोटपा अधिनियम तथा तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान दिशानिर्देशों की जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बालाजी सेवा संस्थान की ममता थापा ने तंबाकू मुक्त पंचायतों के लिए आवश्यक मानकों एवं सामुदायिक स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं अजीत ने सभी प्रतिभागियों को तंबाकू नियंत्रण संबंधी साइनबोर्ड वितरित किए। उन्होंने इन संकेतकों को सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा संसाधन व्यक्तियों ने तंबाकू मुक्त भारत और तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायतों के निर्माण हेतु सामूहिक तंबाकू निषेध शपथ ग्रहण की। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. नेहा शर्मा, मेडिकल सोशल वर्कर रीता भट्ट एवं आराधना दूधपुरी सहित बालाजी सेवा संस्थान और सीएमओ कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *