एक बार फिर से बढ़ेगा देहरादून का तापमान, उत्तराखंड के जिलों में होगी बारिश, जानिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदानी जिलों में अधिकांश जगह 24 घंटे में कुछ समय तक बारिश हो रही है। साथ ही राजधानी देहरादून सहित राज्यभर के जिलों में लोगों की गर्मी से भी राहत मिल रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन मैदानी क्षेत्र में बारिश कुछ कमजोर पड़ सकती है। आज मंगलवार दो जून की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में गर्मी बढ़ने की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज दो जून को राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 4200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। तीन जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। चार और पांच जून को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, शेष पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन दोनों दिन 4400 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
छह जून को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। सात जून को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। आठ जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ और आठ जून को राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दो जून से लेकर छह जून तक बारिश प्रभावित जिलों के लिए कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे के दौरान मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य के बहुत कम और पर्वतीय क्षेत्र में सामान्य से अत्यंत कम रहा। अगले दो तीन दिन के दौरान इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी संभव है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
मंगलवार दो जून की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। तीन जून से लेकर नौ जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 32, 32, 33, 34, 35, 37, 37 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24, 24, 23, 24, 24, 24, 26 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। छह जून तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


