Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 28, 2026

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, दिया राज्य में आने का न्योता, कई मुद्दों पर चर्चा

2027 में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की राजनीति को लेकर चर्चा हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नई दिल्ली में 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भूमिका तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी को देवभूमि आने का भी निमंत्रण दिया है। इस पर प्रियंका गाँधी ने सहमति जताते हुए देवभूमि आने के निमंत्रण को स्वीकार किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान प्रियंका गांधी ने चुनावी वर्ष को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। मुलाकात के बाद ज्योति रौतेला ने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार उत्तराखंड में चुनावी तैयारी और संगठन विस्तार पर नजरें बनाये हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह एकजुटता से तैयार है और भाजपा के कुशासन और काँग्रेस पार्टी के विज़न को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राहुल गाँधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों के बीच इस मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस अब महिला नेतृत्व, युवा भागीदारी और जमीनी मुद्दों के माध्यम से चुनावी माहौल को धार देने की तैयारी में जुट चुकी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *