Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 24, 2026

चिह्नीकरण और दस फीसद आरक्षण के लिए 29 मई को होगा जिलाधिकारी देहरादून का घेरावः धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड आंदोलनकारी 29 मई को जिलाधिकारी देहरादून का घेराव करेंगे। यह एलान‌ चिह्नित आन्दोलनकारी संयुक्त समिति के केन्द्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने किया। वह उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन नेगी की अध्यक्षता में शहीद स्मारक में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सभा का संचालन पूर्ण सिंह लिंगवाल ने किया। सभा में अन्य प्रमुख नेताओं के अलावा मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, महामंत्री रामलाल खंडूरी, आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा कि स्थाई निवास 15 साल करने से यहां के मूल निवासियों का मूल अधिकारों का हनन हो रहा है। इसलिए सरकार मूल निवास लागू करें। राजनीतिक संकट परिसीमन के रूप में आ रहा है। इसमें निश्चित रूप से पहाड़ की सीटे घटेंगी। सभा को आंदोलनकारी समिति के नगर अध्यक्ष ललित, जिला अध्यक्ष विशभर बौठियाल‌, सत्या पोखरियाल, द्वारका बिष्ट ने भी संबोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ललित भद्री चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के देहरादून नगर अध्यक्ष नियुक्त
चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने चिह्नित राज्य आंदोलनकारी ललित भद्री को देहरादून नगर समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है। ललित भद्री दीप नगर क्षेत्र से सभासद रहे हैं। उनके भाई गिरीश भद्री उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जनता का सम्मान जीत चुके ललित भद्री राज्य आंदोलनकारी परिवार से हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह देहरादून में राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति कि आंदोलनकारी गतिविधियों का बेहतर ढंग से संचालन कर सकेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने बताया की विशंभर बौठियाल समिति की देहरादून जिला इकाई समिति के अध्यक्ष हैं और वह पहले की तरह जिला स्तर पर आंदोलनकारी गतिविधियों को गति देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समिति की नगर और जिला महिला शाखाओ का भी गठन कर दिया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।