नैनीताल में पुलिस कांस्टेबल और देहरादून में सफाई सुपरवाइजर को विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
विजिलेंस की टीम ने नैनीताल जिले के खटीमा में पुलिस कांस्टेबल को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वहीं, देहरादून में नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सतर्कता अधिष्ठान से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नम्बर पर शिकायत की थी कि वह सरकारी खनन पट्टे पर आरबीएम (RBM) निकालने का कार्य करता है। RBM को निकालकर उसको स्थानीय स्टोन क्रेशर पर भेजने में वाहन का प्रयोग किया जाता है। आरोप है कि थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह निवासी बिलहरी चकरपुर थाना कोतवाली खटीमा उधम सिंह नगर उक्त RBM को खनन पट्टे से स्थानीय स्टोन क्रेशर तक परिवहन करने में अनावश्यक रोकटोक करता है। साथ ही उसका चालान करवाने व वाहन सीज कराने का भय दिखाकर शिकायतकर्ता से 45000 रुपये अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिकायतकर्ता की ओर से लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए और थाना सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की ओर से ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने आरोपी कांस्टेबल दीपक सिंह निवासी बिलहरी चकरपुर थाना कोतवाली खटीमा उधम सिंह नगर 45000 रुपए अवैध रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दूसरी तरफ देहादून में एक अन्य शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसकी चांदचक रोड बंजारावाला में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। इसके पास पानी फैले होने पर नगर निगम देहरादून के सुपरवाइजर एवं सफाई नायक अंकुश कुमार ने कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम के तहत उसका 10000 रुपए का चालान किया था। इस मामले को निपटाने की एवज में आरोपी ने 3000 रुपए अवैध रिश्वत की मांगी। उसे भी ट्रेप टीम ने 3,000 रुपए अवैध रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


