Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 21, 2026

जल विद्युत निगम के जेई को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में विजिलेंस की टीम ने जल विद्युत निगम के अवर अभियंता (जेई) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने टेंडर के लिए उक्त राशि की मांग की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिकायतकर्ता की ओर से टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की गई थी। इसमें बताया गया कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का काम करते हैं। उनके द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। उक्त कार्य के बदले में जल विद्युत निगम के JE फैसल खान ने पेमेंट के बदले अवैध रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता की ओर से लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक डॉ. वी मुरूगेशन की ओर से ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने आज 21 मई को आरोपी फैसल खान निवासी कटोरतल, थाना काशीपुर, उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *