Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 21, 2026

शहादत दिवस पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेसियों ने लिया उनके अधूरे कार्यों की पूरा करने का संकल्प

आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में स्व. राजीव गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्व. राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रान्ति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाकर युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी ने डाली थी। उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं। पड़ोसी देशों से मधुर संबंध बनाने की पहल स्व राजीव गांधी की ओर से की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव ही पंचायतों की मजबूती व उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाये जाने पर जोर रहा है। पंचायतों की इसी मजबूती के लिए स्व. राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्वकाल में कांग्रेस द्वारा संविधान में 73वें एवं 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों को और अधिक प्रभुतासम्पन्न बनाने का कार्य किया गया। स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। स्व. राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था वह साकार हो गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने स्व. राजीव को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उन्होंने कहा कि राजीव जी ने न केवल सूचना के क्षेत्र में नई क्रान्ति का संचार किया, बल्कि पंचायतों की स्वायत्तता तथा मजबूती के लिए जो कार्य किया वह मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। उनके द्वारा उठाये गये कदमों से आज भारतीय महिलाएं देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, राजेन्द्र शाह, प्रदेश मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महानगर देहरादून अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र रांगड़, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, प्रवक्ता अभिनव थापर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, गोदावरी थापली, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, शीशपाल बिष्ट, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के बलवीर सिंह, पिया थापा, बब्बन सती, जगदीश धीमान, अखिलेश उनियाल, उपेन्द्र थापली, यशपाल चैहान, टीटू त्यागी, सूरत सिंह नेगी, श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, विकास नेगी, राकेश राणा, रॉबिन त्यागी, गुरजीत लहरी, पूनम कंडारी, नजमा खान, पुष्पा पंवार, ललित भद्री, सुनीत राठौर, मोहन खत्री, सुमेन्द्र बोहरा, आशीष नौटियाल, अजय रावत, नितिन बिष्ट, सी.पी. सिंह, प्रीत आर्य, विनोद कुमार, रमेश कुमार मंगू, प्रशांत खंडूरी, टीकाराम पाण्डेय, मोहन काला, सावित्री थापा, अनुराधा तिवारी, आदर्श सूद, रितेश क्षेत्री, सुनील जायसवाल, सुनीता, प्रकाश, महेश जोशी, मंजू चौहान, सचिन टिचकुले, मदन कोहली, मोहम्मद फैजल, शरीफ बेग सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *