कांग्रेस नेता धस्माना का आरोप, मानकों के खिलाफ चल रहा पेनिसिया अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री से की कार्रवाई की मांग
देहरादून में हरिद्वार रोड स्थित पेनिसिया अस्पताल में हुए ऐसी ब्लास्ट से भड़की आग से झुलसे हुए मरीजों व पुलिस कर्मियों का हाल चाल देखने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कैलाश अस्पताल पहुंचे। वहां पहले से मरीजों का हाल जानने आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से उनकी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेनिसिया समेत प्रदेश में मानकों के खिलाफ चल रहे तमाम फर्जी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि जिस पेनिसिया अस्पताल में आग लगी, वो एक पूरा रैकेट चला रहे हैं। इसमें देहरादून के अनेक डाक्टर, 108 एम्बुलेंस के अनेक संचालक व इस अस्पताल का प्रबंधन शामिल है। इनको ऊंची पहुंच वाले लोगों का संरक्षण हासिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने धस्माना को आवश्यक और सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से मुलाकात की व उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मरीजों को बचाने में झुलसे पुलिस कर्मियों को शाबाशी दी। साथ ही डीजीपी व राज्य सरकार से उनको पुरस्कृत करने की मांग भी की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना को अस्पताल के सीनियर प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना के तत्काल बाद कैलाश अस्पताल की एम्बुलेंस में सभी मरीजों को जो पेनिसिया अस्पताल से शिफ्ट कर लिया गया गया है। एक मरीज की अस्पातल पहुंचने से पहले की मौत हो चुकी थी। 12 मरीज अस्पताल में हैं, जिनका इलाज चल रहा है। धस्माना ने शर्मा से सभी मरीजों की ठीक से देखभाल करने का आग्रह किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


