एसआईआर के लिए कांग्रेस तैयार, नहीं कटने देंगे कोई वैध वोटः सूर्यकांत धस्माना
भारत के चुनाव आयोग की ओर से देश के सोलह राज्यों व तीन केंद्र शासित राज्यों में एसआईआर का नोटिफिकेशन होते हो उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। अपने कैंप कार्यालय में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश पार्टी में राज्य के सभी तेरह जनपदों की सभी सत्तर विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ पर अपने बीएलए टू नियुक्त कर लिए हैं। ये बीएलए टू विधानसभा क्षेत्र के बीएलए वन व सरकारी बीएलओ के साथ सामंजस्य बना कर पुनर्निरीक्षण के कार्य में पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ भागीदारी करेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी नागरिकों को आश्वस्त करना चाहती है कि जिस तरह बिहार, आसाम व पश्चिम बंगाल में वैध मतदाता के वोट काटे गए, उत्तराखंड में किसी भी एक वैध मतदाता का वोट हम कटने नहीं देंगे। साथ ही अवैध मतदाताओं का नाम जुड़ने नहीं दिया जाएगा। धस्माना ने कहा कि बहुत शीघ्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज्य के सभी सत्तर विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक आयोजित कर उनको एसआईआर अभियान पर मार्गदर्शन देंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


