Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 30, 2026

अब एम्स ऋषिकेश से माधव सेवा सदन तक संचालित होगी बस सेवा, हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने दान की बस

एम्स ऋषिकेश से माधव सेवा विश्राम सदन तक अब बस सेवा का संचाालन किया जायेगा। इसके लिए हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एम्स को अपने सांसद कोटे से एक बस दान की है। माधव सेवा विश्राम सदन में रूकने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों को एम्स तक आवागमन करने में इस सुविधा से विशेष लाभ होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एम्स में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए वीरभद्र मार्ग स्थित माधव सेवा विश्राम सदन में आवास और भोजन की व्यवस्था पिछले दो वर्षों से संचालित की जा रही है। अब इस सदन में रूकने वाले रोगियों के लिए एम्स तक आने-जाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। एम्स परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के तहत बुधवार को हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस बस सेवा का उद्घाटन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर उन्होंने कहा कि एम्स से माधव सेवा सदन तक आवागमन सुगम बनाने हेतु बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। कहा कि यह बस सेवा मरीजों व उनके परिजनों को होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए एक बड़ी पहल है। बतादें कि चारधाम यात्राकाल के दौरान स्थानीय लोगों को समय पर वाहन न मिलने से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांसद द्वारा दान की गई इस बस सेवा के संचालन से रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी परेशानी कम होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सांसद त्रिवेन्द्र रावत का आभार प्रकट करते हुए इसे मरीजों के हित में एक सराहनीय योगदान बताया और कहा कि इससे मरीजों का आने-जाने में विशेष सुविधा होगी। माधव सेवा विश्राम सदन के सचिव संदीप मल्होत्रा ने सांसद श्री त्रिवेंद्र रावत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस सेवा का लाभ एम्स में आने वाले रोगियों एवं उनके सहायकों को निश्चित रुप से मिलेगा जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संस्थान के जन संपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलोय मोहंती ने बताया कि इस बस सेवा का संचालन ट्रॉमा सेन्टर के सम्मुख से माधव सेवा सदन तक दैनिक स्तर पर किया जायेगा। इस मौके पर संस्थान के डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, डीडीए ले. कर्नल गोपाल मेहरा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री सहित माधव सेवा विश्राम सदन के अधिकारी मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *