Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 23, 2026

ग्राफिक एरा में मानव संसाधन विश्लेषण और एआई विषय पर सम्मेलन, स्मार्ट फैसलों पर होगा मंथन

देहरादून स्थित  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मानव संसाधन विश्लेषण और एआई विषय पर सम्मेलन शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विशेषज्ञ मानव संसाधन विश्लेषण, एआई से डाटा आधारित निर्णय और स्मार्ट फैसलों पर मंथन करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डा. संतोष रागनेकर ने कहा कि भविष्य में करियर के लिए एआई और मानव संसाधन विश्लेषण जैसे कौशल महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि डाटा को समझ कर सही निर्णय लिया जा सकता है। एआई नौकरी खत्म नहीं करती बल्कि नए अवसर पैदा करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि मानव संसाधन में एआई और एनालिटिक्स आवश्यक हैं, ताकि काम सटीक रहे, जैसे 7 तारीख को वेतन समय पर मिल जाए और किसी भी कारण से गणना या विश्लेषण में कोई गलती न हो। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ह्यूमन रिसोर्स विश्लेषण, डाटा आधारित निर्णय प्रक्रिया, कर्मचारी स्थायित्व (एट्रिशन) विश्लेषण, प्रेडिक्टिव एवं प्रिसक्रिप्टिव एनालिटिक्स, एआई आधारित कार्यबल प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज ने किया। सम्मेलन में डिपार्मेंट आफ मैनेजमेंट स्टडीज के हेड डा. अजय कुमार पांडे, डा. गिरीश लखेड़ा, डा. दीपा वर्मा, डा. ख्याति कपिल, डा. रत्नांकर मिश्रा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *