Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

16 पेड़ काटने के लिए ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक ने ली 12 हजार रुपये की रिश्वत, विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

आम के 16 पेड़ काटने की अनुमति के लिए ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक ने 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई। नजीजा ये निकला कि उक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मामला उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जनपद की किच्छा तहसील का है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की थी कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ ख़रीदे थे। इन पेड़ों को काटने की अनुमति उद्यान विभाग से नियमानुसार ली जानी है। उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने कुल 16 पेड़ों को कटवाने के लिए 12000 रूपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता की ओर से लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान की ओर से तत्काल निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने आज 09 अप्रैल 2026 को उद्यान सचल दल केन्द्र किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी तीन पानी के पास निकट पुरानी आईटीआई हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12000 रूपये रिश्वत लेते हुए उसके किच्छा स्थित कार्यालय उद्यान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *