Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड सरकार का बजट दिशाहीन, स्वास्थ्य शिक्षा, पर्यटन और तीर्थाटन के लिए कोई ठोस प्रावधान नहींः धस्माना

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के चौथे व अंतिम बजट में अवस्थापना, कल्याणकारी योजना व राजस्व प्राप्ति तथा खर्चों का कोई संतुलन नहीं है। केवल आंकड़ों से जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई है। इसलिए जिसे SANTULAN कहा जा रहा, वो वास्तव में असंतुलन ASANTULAN है। इसीलिए ये दिशाहीन बजट है। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य के पेश हुए बजट पर टिप्पणी करते हुए कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि एक तरफ तो वर्तमान में सरकार ने साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा विभिन्न अस्पतालों, मेडिकल कालेजों का बकाया देना है। ये पैसा आयुष्मान, गोल्डन कार्ड व सीजीएचएस तथा अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का है। आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने अटल आयुष्मान योजना के लिए मात्र 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे यह अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि सरकार देनदारियों को निपटा कर कैसे आने वाले वर्ष में मरीजों का इलाज इतने कम पैसे से करवाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में नए मेडिकल कालेज, अस्पताल, नई मशीनें व उपकरण के लिए क्या प्रावधान किया है, उस पर खामोश है। उच्च शिक्षा में शोधार्थियों के लिए व नए महाविद्यालयों व सरकारी विश्वविद्यालय की स्थापना का बजट में कोई जिक्र नहीं दिख रहा है। केंद्र सरकार की खुरापात से मनरेगा से नाम परिवर्तित कर जी राम जी योजना में राज्य अंश अब दस की जगह चालीस प्रतिशत कर दिया गया है। उसमें मात्र सात सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कुल मिला कर यह बजट गरीब विरोधी है और साथ ही असंतुलित व दिशाहीन है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।