Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 10, 2026

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा को लेकर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उत्तरकाशी जिले के विकासखंड भटवाड़ी के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से भेंट की। इस दौरान उन्होंने डीएम के साथ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की वर्तमान स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान उन्होंने गणेशपुर से लेकर लालढांग सैंज तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पत्थर गिरने की घटनाओं को गंभीर बताते हुए मार्ग पर सुरक्षात्मक उपाय, सुरक्षा जाल (नेट), बैरियर व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि हाल ही में लाटा गांव का एक युवा गणेशपुर के नेड़ा नामक पहाड़ी के पास स्कूटी से गुजरते समय अचानक पत्थर गिरने की घटना में असामयिक काल का ग्रास बन गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि मार्ग पर वनाग्नि की घटनाओं एवं पर्याप्त सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं के अभाव के कारण क्षेत्रीय लोगों में भारी रोष है। साथ ही उन्होंने आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मार्ग के अविलंब सुधारीकरण एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में विकासखंड भटवाड़ी की ज्येष्ठ उपप्रमुख मीरा, कनिष्ठ उपप्रमुख योगेश डंगवाल, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश नेगी, नेताला के ग्राम प्रधान राकेश सेमवाल, हीना के प्रधान प्रतिनिधि उत्तम कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य आकाश नेगी (लाटा), कुशाल राणा (साल्ड), कमलेश कुमार, प्रेमकांत सेमवाल, सुदेश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *