Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 2, 2026

कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने लगाया आरोप, पुलिस भर्ती में पास आंदोलनकारियों के बच्चों के रोके जा रहे हैं रिजल्ट

उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में पास राज्य आंदोलनकारियों के बच्चों के रिजल्ट रोके जा रहे हैं। इसकी उन्होंने कड़ी निंदा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि हाल में पुलिस की भर्तियों में आंदोलनकारियों के 10 फ़ीसदी आरक्षण के तहत चयनित हुए बच्चों का राज्य सरकार ने रिजल्ट रोक दिया है। ये निंदनीय हरकत है। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद वे राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को 10 पीसदी आरक्षण दिलवाने में सफल हुए हैं। अब उनके रिजल्ट रोक कर उनको प्रताड़ित किया जा रहा है । (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के फलस्वरूप उत्तराखंड राज्य बना। उनके संघर्ष के फलस्वरूप ही राज्य में सरकार है, विधायक हैं और मंत्री हैं। ऐसे में राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को कभी भी भुलाया जा जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि वह इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। जो बच्चे चयनित हो गए हैं उनका रिजल्ट तत्काल घोषित कर उनको पुलिस भर्ती में समाहित किया जाए। ताकि उनका भविष्य बनाने में मदद हो सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *