एजीआर और रेवेन्यू शेयर में जियो अव्वल, 43 फीसद हिस्सेदारी के साथ मजबूत बढ़त
टेलीकॉम सेक्टर पर आईसीआईसीआई (ICICI) सिक्योरिटीज और सीएलएसए (CLSA) की ताजा रिपोर्ट में रिलायंस जियो की बढ़त साफ तौर पर उभरकर सामने आई है। तीसरी तिमाही (Q3FY26) में इंडस्ट्री के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) और रेवेन्यू शेयर दोनों मोर्चों पर जियो ने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, Q3FY26 में तीनो प्राइवेट प्लेयर्स यानी जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को मिलाकर, AGR 2.9% तिमाही दर तिमाही (QoQ) और 8.9% सालाना (YoY) बढ़कर 720 अरब रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रिलायंस जियो का AGR 321 अरब रुपये रहा, जो 3.9% QoQ और 11.2% YoY की वृद्धि दर्शाता है। इसके साथ जियो की AGR बाजार हिस्सेदारी 43% पर पहुंच गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसके मुकाबले भारती एयरटेल का AGR 299 अरब रुपये और बाजार हिस्सेदारी 39.9% रही, जबकि वोडाफोन आइडिया 99 अरब रुपये AGR और 13% के आसपास हिस्सेदारी पर सिमटी रही। रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने तिमाही आधार पर 41 बेसिस प्वाइंट और सालाना आधार पर 114 बेसिस प्वाइंट बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सर्किल स्तर पर जियो को, 16 सर्किलों में AGR मार्केट शेयर में बढ़त मिली, खासकर गुजरात, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, कर्नाटक, नॉर्थ ईस्ट और हिमाचल जैसे क्षेत्रों में उसकी पकड़ मजबूत हुई। मेट्रो मार्केट में भी दिल्ली, मुंबई और कोलकत्ता में जियो की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय इजाफा दर्ज किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


