उत्तराखंड मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक चढ़ रहा पारा, देहरादून में होली तक हो जाएगी असहनीय गर्मी, जानिए मौसम पूर्वानुमान
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। साथ ही अब गर्मी बढ़ने लगी है। होली से राज्य के मैदानी इलाकों में लोग रजाई ओढ़ना बंद कर देते हैं। वहीं, दीपावली से रजाई ओढ़ना शुरू करते हैं। अमूमन इन दो त्योहार के मौके पर मौसम में बदलाव होता है। इस बार चार मार्च को रंगभरी होली है। ऐसे में होली से पहले ही कुदरत ने तापमान में वृद्धि शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में ये वृद्धि बढ़ती जाएगी और होली तक असहनीय गर्मी का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। ये मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
आज बुधवार 25 फरवरी की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ धूप असहनीय महसूस होने लगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज 25 और कल 26 फरवरी को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 27 और 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ ही तीन हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एक और दो मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तीन मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। वहीं, इन जिलों में तीन हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक दो दिन में राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसी तरह अगले दो से तीन दिन के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
आज 25 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे तक देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 26 फरवरी से लेकर चार मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 23, 23, 24, 24, 25, 27, 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11, 12, 11, 11, 12, 13, 14 डिग्री तक रह सकता है। फिलहाल चार मार्च तक देहरादून में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


