ग्राफिक एरा के छात्रों ने दो स्कूलों में दिया मतदान जागरूकता का संदेश
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने मतदान की अहमियत समझाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दो स्कूलों में नुक्कड़ नाटक करके मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मतदान जागरूकता के तहत धर्मपुर के श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान की अहमियत समझाई गई। छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में सुधार कराने, पते में परिवर्तन करवाने तथा नए मतदाता के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
साथ ही उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.)अभियान के उद्देश्य, पात्रता मानदंड और निर्धारित समय सीमा के बारे में भी जागरूक किया। इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट और राज्य निर्वाचन आयोग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट की हेड डा. ताहा सिद्दीकी के साथ डा. हिमानी बिंजोला, नवनीत गैरोला, अमन दुबे, बीएलओ कुलदीप सिंह कंडारी और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



