स्मार्ट बाजार का एक्सचेंज ऑफर, पुराने सामान के बदले 100 रुपये प्रति किलो तक के कूपन
स्मार्ट बाज़ार ने देशभर में ‘स्मार्ट बाज़ार एक्सचेंज’ अभियान शुरू किया है। आज 13 फरवरी से 29 मार्च तक चलने वाले इस ऑफर के तहत ग्राहक पुराने अखबार, इस्तेमाल किए कपड़े और पुराने बर्तन देकर ₹100 प्रति किलो तक का स्टोर कूपन पा सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यह कूपन किराना, घरेलू सामान और फैशन सहित विभिन्न श्रेणियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे ग्राहकों को रोज़मर्रा की खरीदारी में अतिरिक्त बचत का अवसर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर 500 से अधिक शहरों के 980+ स्टोर्स में उपलब्ध होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
स्मार्ट बाज़ार के सीईओ दामोदर मॉल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को रोज़मर्रा के खर्च को बेहतर ढंग से संभालने में मदद करना है, ताकि वे अनुपयोगी सामान को जरूरत की वस्तुओं में बदलकर बचत कर सकें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



