Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 27, 2026

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दिया बालिका सशक्तिकरण का संदेश

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका सुरक्षा और सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर बालिका सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उत्तराखंड की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की आधारशिला हैं। इसके बाद चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर बालिकाओं के संरक्षण, महिला शिक्षा एवं समानता के अधिकार का संदेश दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं कविताओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने और कुप्रथाओं के खिलाफ संदेश भी दिया। इस अवसर पर पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों और इसके उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए सभी को समानता के अधिकार की शपथ दिलाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून और ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एस. एल. जेठानी, मेजर जनरल ओ. पी. सोनी (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन), संयुक्त निदेशक (विधि) जी. सी. पंचोली , चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, देहरादून अजय बडोनी डॉ. सचिन पालवे, डॉ. नीरू गर्ग सहित अन्य चिकित्सक, अधिकारीगण और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।