उत्तराखंड में मसूरी सहित पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी, आज देहरादून में मौसम साफ, डीएम ने की छुट्टी घोषित, जानिए मौसम पूर्वानुमान
उत्तराखंड में पहाड़ की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। चार धाम, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित मसूरी, धनोल्टी, चकराता, नैनीताल, रानीखेत, पिथौरागढ़ के साथ ही राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों में शुक्रवार को अच्छा खासा हिमपात हुआ। इससे पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए। माल रोड तक बर्फ की फुहारें पड़ीं। लेकिन दोपहर बाद जोरदार बर्फबारी हुई। वहीं, आज शनिवार को देहरादून का मौसम साफ है। ना ही आज के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देहरादून में जिलाधिकारी ने आज 12वीं तक के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है। हालांकि, ये आदेश एक दिन पहले शुक्रवार को जमकर हो रही बारिश के मध्यनजर जारी किए गए थे। शुक्रवार को पूरे राज्यभर में जमकर बारिश हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वहीं मसूरी धनौल्टी और चकराता में सर्दियों का पहला स्नोफॉल हुआ। इससे पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए। शुक्रवार को माल रोड तक बर्फ की फुहारें पड़ीं। दोपहर बाद जोरदार बर्फबारी हुई। मानसून की विदाई के चार महीने बाद मसूरी में बूंदाबांदी और हिमपात हुआ। धनोल्टी और सुरकंडा में भी हिमपात हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के खालिया टॉप में हिमपात हुआ। कालामुनि बिटलीधार में भी हिमकण गिररे, पंचाचुली सहित अन्य चोटियों पर भी हिमपात हुआ। रानीखेत के साथ ही अल्मोड़ा जनपद की सबसे ऊंची भरतकोट की चोटी पर के साथ ही द्रोणगिरि पर्वतमाला स्थित पांडवखोली व दूनागिरि में भी हिमपात हुआ। चोटियों पर बर्फबारी के साथ ही राज्यभर में बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 24 जनवरी को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 2300 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम शुष्क रह सकता है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क रह सकता है। 25 और 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी संभावित है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 जनवरी को राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 2500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
28 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश शेष पर्वतीय जिलों के साथ ही हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कुछ स्थान पर बहुत हल्की से हल्की बारिश, 2500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। 29 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 2500 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी संभव है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दो दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी के लिए राज्य के जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि एक दो दिन में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री की गिरावट संभव है। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
शनिवार 24 जनवरी की दोपहर एक बजे तक देहरादून का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 14 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रहने की संभावना है। 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 17, 18, 18, 15, 17, 19, 19 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात, सात, आठ, छह, सात, सात, सात डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 30 जनवरी को छोड़कर 24 से 31 जनवरी तक देहरादून में बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



