Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

स्पा सेंटरों में पुलिस ने मारे छापे, पुलिस एक्ट में किए चालान, पौने दो लाख वसूले

देहरादून में वसंत बिहार थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों में छापे मारे। इस दौरान अधिकांश सेंटरों में अनियमितताएं मिली। ऐसे में पुलिस ने पुलिस एक्ट में 17 चालान कर एक लाख 70 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले।

देहरादून में वसंत बिहार थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों में छापे मारे। इस दौरान अधिकांश सेंटरों में अनियमितताएं मिली। ऐसे में पुलिस ने पुलिस एक्ट में 17 चालान कर एक लाख 70 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले।
एसएसपी डॉ. वाईएस रावत ने देहरादून के सभी थाना प्रभारियों को स्पा सेंटरों का निरीक्षण करने, वहां कैमरे लगवाने, रजिस्टर में हर व्यक्ति की एंट्री आदि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इस पर गुरुवार की रात वसंत बिहार पुलिस ने क्षेत्र के कई स्पा सेंटरों में छापे मारे। इस दौरान अधिकांश में नियमों का पालन होता नजर नहीं आया।


पुलिस के मुताबिक अधिकतर स्पा सेंटरों में संचालकों की ओर से काम करने वाले कर्मचारियों का विस्तृत ब्योरा व ग्राहकों का रजिस्टर व्यवस्थित रूप से तैयार नही किया गया। ऐसे में सभी स्पा सेंटर के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किए गए।
साथ ही इन पर एक लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही स्पा सेन्टरों में काम करने वाले कर्मियों की सूची, आइडी प्रूफ, बाहरी जनपदो से आकर काम करने वाले युवक युवतियों का विस्तृत ब्योरा उपल्ब्ध कराने, स्पा सेन्टरों में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का रिकॉर्ड रजिस्टर में आईडी प्रूफ, मोबाईल नम्बर अंकित करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्हें स्पा सेंटर में निर्धारित स्थानो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के कड़े निर्देश दिये गये। वहीं, स्पा सेंटरों की नियमित रूप से निगरानी करने के लिए थाना स्तर पर अलग सें एक टीम गठित की गई। ये टीम प्रत्येक सप्ताह स्पा सेन्टरों के कर्मचारियों का सत्यापन करने व सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिंग की निगरानी करने के लिए नियुक्त की गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।