Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट ने एम्स को दान की 10 स्ट्रेचर ट्रॉली, गंभीर मरीजों को शिफ्ट करने में मिलेगी मदद

सामाजिक संस्था गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार की ओर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश को 10 स्ट्रेचर ट्रॉली दान स्वरूप भेंट की गई। इससे अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को एम्स,ऋषिकेश में आयोजित एक सुक्ष्म कार्यक्रम में हरिद्वार स्थित सामाजिक संस्था गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्याश्री को 10 स्ट्रेचर ट्रॉलियां सौंपी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संस्था द्वारा दानस्वरूप भेंट की गई स्ट्रेचर ट्रॉलियों से खासकर विभिन्न स्थानों से उपचार के लिए रेफरल होकर एम्स आने वाले गंभीर किस्म के मरीजों को जांच एवं इलाज के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की सुविधा मिल सकेगी। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एम्स में लगातार मरीजों के संख्या बढ़ती जा रही है, लिहाजा कईदफा अत्यधिक संख्या में गंभीर किस्म के मरीजों के पहुंचने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने ले जाने के लिए संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधन भी कम पड़ने लगते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि संस्था द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल को स्ट्रेचर ट्रॉली भेंट करना सराहनीय कदम है। जिसका लाभ आने वाले समय में जरूरतमंदों को मिल सकेगा। गौरतलब है कि गार्गी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गतवर्ष भी एम्स संस्थान को मरीजों की सुविधा के लिए 25 व्हील चेयर दान दी गई थी। इसका लाभ भी मरीजों को मिल रहा है। इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि, डॉ. उदित चौहान, पीपीएस विनीत कुमार के अलावा गार्गी ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश त्यागी, सचिव अभिषेक त्यागी, संरक्षक विकास तिवारी आदि मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *