Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

कंपनी में पैसा लगाने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी निलंबित सिपाही गिरफ्तार

फ्यूचर मेकर लाईफ केयर कंपनी में पैसा लगाने के नाम पर लोगों से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी करने के फरार आरोपी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया।

फ्यूचर मेकर लाईफ केयर कंपनी में पैसा लगाने के नाम पर लोगों से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी करने के फरार आरोपी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया। वह यूपी पुलिस में था और उसे निलंबित कर दिया गया था। वर्तमान में देहरादून पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया हुआ है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है।
पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार पुत्र स्व. लहर सिंह निवासी ग्राम गगसोना थाना फलावदा जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश को पल्लवपुरम, मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया है। उस पर देहरादून में अर्जुन सिंह नाम के व्यक्ति से भी धोखाधड़ी का आरोप है।
सहारनपुर में रहा था तैनात
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2011 में बतौर कांस्टेबल जनपद मेरठ से भर्ती हुआ था। करीब 2 वर्ष पूर्व वह पुलिस लाइन सहारनपुर में तैनात था। वहां से उपार्जित अवकाश के बाद वह मूल तैनाती पुलिस लाइन सहारनपुर नहीं गया। इस पर उसे निलंबित कर दिया गया। इस दौरान उसने फ्यूचर मेकर कंपनी में, फिर राधव माधव कंपनी में काम किया।
कंपनी के प्रचार प्रसार का काम करने वह अकसर देहरादून आता रहता था। तभी उसकी मुलाकात अर्जुन सिंह से हुई। उसने अर्जुन सिंह से कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कराने के नाम पर पैसे लिए थे। फिर दोनों कंपनियों पर धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हो गए थे। तथा दोनों कंपनी बंद हो गई थी। इस पर उसने इन कंपनी से काम छोड़कर पल्लवपुरम में ईविक साइंस (Evic science) नाम से कंपनी खोली।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।