Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पुलिस ने तीन ढाबा स्वामियों को शराब पिलाने के आरोप में किया गिरफ्तार, एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को हटाया

डालनवाला कोतवाली प्रभारी ने आराघर क्षेत्र में छापा मारा तो तीन ढाबों में लोग शराब पीते मिले। इस पर तीनों ढाबा स्वामियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।


होटलों और ढाबों में शराब पिलाने की शिकायत पुलिस अधिकारियों को मिलती रहती हैं। इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारियों को छापे मारने के निर्देश दिए। डालनवाला कोतवाली प्रभारी ने आराघर क्षेत्र में छापा मारा तो तीन ढाबों में लोग शराब पीते मिले। इस पर तीनों ढाबा स्वामियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
देहरादून में डालनवाला पुलिस ने आराघर क्षेत्र के ढाबों में छापे के दौरान जगदीश सिंह रावत पुत्र गुलाब सिंह निवासी बंगाली कोठी चौक मथुरा वाला रोड के ढाबे रावत जी मच्छी वाले हरिद्वार रोड देहरादून, मनीष सिंह पुत्र कंवलजीत सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी के ढाबे वीर जी मच्छी वाले हरिद्वार रोड देहरादून, गिरीश रतूड़ी पुत्र स्वर्गीय सीताराम उम्र निवासी ग्राम पोसाड़ा हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल के रतूड़ी मच्छी वाला हरिद्वार रोड आराघर पर छापे मारे।
पुलिस के मुताबिक इनके ढाबों में लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही गिरफ्तार किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून डॉ. वाईएस रावत ने चौकी प्रभारी आराघर उप निरीक्षक राजेश असवाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उनके स्थान पर उपनिरीक्षक विवेक भंडारी को चौकी प्रभारी आराघर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *