इस्तीफा तो दिया पर माफी नहीं मांगी, ऐसे में कम नहीं होगा जनता का आक्रोशः सूर्यकांत धस्माना
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के धामी मंत्रिमंडल से इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अग्रवाल ने इस्तीफा तो दिया, पर माफी नहीं मांगी। वह अपने पुराने स्टैंड पर अड़े हुए हैं कि मेरी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के माफी नहीं मांगने से पूरे राज्य में फैला आक्रोश समाप्त नहीं होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि इंसान से जाने अनजाने गलतियां हो जाती हैं, किन्तु अगर उसके लिए व्यक्ति जनता से माफी मांग ले तो वो छोटा नहीं हो जाता है। वक्त के साथ लोग गलतियों को माफ कर देते हैं और भूल भी जाते हैं। धस्माना ने कहा कि सबसे बड़े अफसोस की बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में कोई साफ स्टैंड नहीं लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मात्र इतना कहा कि हमने उनको तलब किया और अपना पक्ष रखने के लिए कहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा के इस मुद्दे को नजरअंदाज करने से पूरे राज्य में जनता में भरी आक्रोश व्याप्त है। अब कांग्रेस के व प्रदेश की जनता के दबाव में प्रेमचंद को जो इस्तीफा देना पड़ा, उससे लोगों का आक्रोश शांत होने वाला नहीं है। क्योंकि जिस प्रकार से पहले प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में असभ्य व असंसदीय भाषा का प्रयोग पर्वतीय समाज के लिए किया और उनके वक्तव्य पर अपना विरोध दर्ज करने पर कांग्रेस के विधायक लखपत बुटोला के साथ जिस प्रकार का व्यवहार पीठ पर विराजमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा किया गया, उसने आग में घी के कम किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर अभी तक ऋतु खंडूड़ी का कोई बयान नहीं आना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरतलब है कि विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर पहाड़ के लोगों को गाली देने के आरोप लगे थे। इसे लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन हो रहे थे। साथ ही मंत्री के इस्तीफे या उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की जा रही थी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



