Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

माकपा ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की जलाई प्रतिया

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उत्तराखंड की भाजपा की धामी सरकार की ओर से लागू किए गए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की प्रतियां जलाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से यूसीसी के खिलाफ जलूस निकाला और गांधी पार्क के पास पहुंचकर यूसीसी की प्रतियां जलाई। साथ ही धामी सरकार की अल्पसंख्यक तथा महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि यूसीसी न तो एकरूप है, न ही यह बिल्कुल भी नागरिक है। पार्टी के जिलासचिव शिवप्रसाद देवली ने कहा कि यह सबसे असभ्य संहिता है। पार्टी ने कहा है कि यह निर्देशक सिद्धांतों के अनुच्छेद 44 के तहत संवैधानिक समझ के खिलाफ है। इस विधेयक का महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। इसका सब कुछ भाजपा-आरएसएस के संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे से जुड़ा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए, साथ ही वीडियो में समझिए यूसीसी)

देखें वीडियो

पार्टी ने कहा कि अगर यह महिलाओं के लिए इतना ही हितैषी है, तो आदिवासी महिलाओं को इससे बाहर क्यों रखा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एसएस नेगी ने कहा है कि यह एक प्रतिगामी कानून है, जो महिलाओं के कई मौजूदा अधिकारों को छीन लेता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर सीपीएम के देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सचिव मंडल सदस्य लेखराज आदि ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर एनएस पंवार, विनोद खंडूरी, दमयन्ती नेगी, रविन्द्र नौडियाल, गगन गर्ग, यूएन बलूनी, रामसिंह भंडारी, प्रेमा गढ़िया, हरीश कुमार, किरण यादव, राजेन्द्र शर्मा, गुरनैज सिंह आदि शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।