Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

आज से देहरादून में और ठंडे दिन, जानिए उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में सर्दियों की बारिश गायब है। ऐसे में मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, कमरों में अब पंखे चलाने की नौबत नहीं आ रही है। सुबह, शाम और रात को सर्दी बढ़ने के कारण देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में अब ज्यादातर लोग रजाई का इस्तेमाल करने लगे हैं। पर्वतीय इलाकों में वैसे भी ठंडा रहता है, ऐसे में वहां सर्दी का ज्यादा असर है। साथ ही पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में सुबह, शाम और रात को धुंध भी है। फिलहाल इन दिनों देहरादून का मौसम सुहावना हो गया है। अब एक दो किलोमीटर सड़क पर दोपहर में भी पैदल चलने के दौरान पसीने नहीं आ रहे हैं। वहीं सूखी ठंड के चलते लोगों को खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 16 से 22 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में कहीं बारिश की संभावना नहीं है। ना ही पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी ना होने की बजह से मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर ज्यादा नहीं है। देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से ही धूप खिल रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में सर्दी का असर
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब सर्दी धीरे धीरे असर दिखा रही है। आज शनिवार 16 नवंबर की पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। कल 17 नवंबर को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 18 से 20 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिर बढ़ेगी सर्दी
इसके बाद सर्दी बढ़ने लगेगी।  21 से 23 नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, इस अवधि में 22 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और 23 नवंबर को 13 डिग्री रह सकता है। ऐसे में दिन और रात दोनों समय ही मौसम और सर्द रहने वाला है। 16, 18 और 23 नवंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।