Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

छत पर ये स्कॉर्पियो नहीं है जनाब, ये तो हर छत में है जरूरी, लेकिन कोई पहचान नहीं पा रहा, देखें वीडियो

पहले घर के निर्माण में दीवारों, बरामदे, छज्जे आदि के डिजाइन पर विशेष ध्यान रखा जाता था। छत सामान्य होती थी, लेकिन अब लोग छत पर भी प्रयोग करने लगे हैं। ताकि मकान दूर से ही हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचे। एक ऐसा ही नायब प्रयोग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो कार नजर आ रही है। फोटो और वीडियो देखकर कोई नहीं बता सकता है कि ये वास्तव में कार है या फिर कुछ दूसरी वस्तु है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जी हां, फोटो और वीडियो सबको हैरान कर देगी। फिर हैरानी इससे ज्यादा होगी कि जब आपको पता चलेगा कि ये कार नहीं है। ये तो ऐसी वस्तु है, जो हर छत में जरूरी होती है। यानि कि ये पानी की टंकी है। पानी की सफेद-काली टंकी तो बहुत देखी होंगी, लेकिन किसी राजमिस्त्री की कलाकारी का ऐसा नमूना शायद ही देखा हो। क्योंकि पानी की टंकी कार नजर आती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह पानी की टंकी बिहार के भागलपुर में स्थित किसी घर पर बनी है। हालांकि, जब इंटरनेट यूजर ने इस अनोखी टंकी को लोगों ने देखा तो उन्हें राजमिस्त्री का काम इतना शानदार लगा कि वह वीडियो साझा करने वाले से उसकी जानकारी मांगने लगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है वीडियो में
इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता कि एक तीन मंजिला इमारत है, जिस पर गाड़ी रखी हुई है। यह गाड़ी हूबहू महिंद्रा की ‘स्कॉर्पियो’ लग रही है। हालांकि, यह कोई असली गाड़ी नहीं, बल्कि ईंट-पत्थर से बनी पानी की टंकी है। जिसमें इकट्ठे होने वाले जल से घर के तमाम किए जाते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यह रील इंस्टाग्राम हैंडल @vicky_s11_lovers से पोस्ट की गई थी, जिसे सोशल मीडिया की जनता का खूब प्यार मिल रहा है। विक्की प्रजापत नाम के इंस्टाग्राम यूजर की ओर से शेयर इस वीडियो में एक चार मंजिले मकान के सबसे ऊपर छत पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी नजर आती है। ये कार का स्ट्रक्चर ठीक वहां लगा है, जहां आमतौर पर लोग पानी की टंकी लगवाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस यूनिक टंकी को देख हैरान हैं और इस कारीगर की तारीफ करते नहीं थक रहे। खबर लिखने तक इस वीडियो को तीन लाख 98 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें वीडियो

लोग इस स्कॉर्पियो लवर से मिस्त्री का पता पूछ रहे है, जिसने ये कलाकारी की है। एक यूजर ने लिखा, इस कलाकार को 5 लाख नहीं 50 लाख देंगे, पता बता दो। दूसरे ने लिखा, भाई ये तो पानी की टंकी है। तीसरे यूजर ने लिखा, जो भी है कमाल की कलाकारी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।